वायरल न्यूज़

Dance Video: लड़की ने कॉलेज फंक्शन में किया ऐसा हाहाकारी डांस, देखकर प्रोफेसर तक नाचने लगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 2, 2024, 03:03 PM IST

Ladki ka Dance: इसमें देखेंगे कि लड़की डांस करने के लिए स्टेज पर पहुंची और उसने जैसे ही पहला स्टेप दिखाया, छात्र उछल-उछलकर नाचने लगे।

Image

कॉलेज फंक्शन में लड़की ने किया जबरदस्त डांस। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने दिखाया हाहाकारी डांस
  • देखते ही उछलकर नाचने लगे छात्र
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Ladki ka Dance: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं कि आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो कॉलेज के फंक्शन से जुड़ा मालूम होता है, जिसमें लड़की ने ऐसा हाहाकारी डांस किया कि देखकर प्रोफेसर तक नाचने लगे। लड़की के डांस का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लड़की ने दिखाया हाहाकारी डांस

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि कॉलेज में फंक्शन चल रहा है। एक-एक कर स्टूडेंट स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए पहुंच रहे हैं। फ्रेम में देखेंगे कि इन सबके बीच एक लड़की भी स्टेज पर डांस परफॉर्म करने पहुंची। लड़की ने साड़ी पहनी है, जिसने उसकी खूबसूरती को चार चांद लगा दिए। अब बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना बजता है। गाने की पहली ही धुन पर लड़की ने ऐसा स्टेप दिखाया कि पूरा ऑडिटोरियम ही झूम उठा। इसमें देखेंगे कि जैसे-जैसे लड़की का डांस आगे बढ़ता है ऑडिटोरियम में छात्रों की चीख उतनी तेजी से बढ़ती जाती है। कुछ ही सेकंड में लड़की इतना जबरदस्त डांस दिखाती है कि मानो प्रोफेसर तक नाचने लगे हों।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

कॉलेज फंक्शन में डांस करते हुए लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article