वायरल न्यूज़

Video: 'कजरारे-2' गाने पर दादी ने किया ऐसा डांस, देखकर ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन भी हो जाएंगे कायल

Dadi Dance Video: दादी इस गाने पर डांस के दौरान जिस तरह के एक्सप्रेशन देती है, वैसा वहां मौजूद लड़कियां भी नहीं दे पाती हैं। दादी जिस तरह का डांस करती है, उसे अगर ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन भी देख लें तो शायद दादी के कायल हो जाएंगे।

Image

दादी का जबरदस्त डांस (इंस्टाग्राम)

Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो लोगों का दिल जीत लेता है। भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर लोग जमकर डांस करते नजर आते हैं। शादी से पहले हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में भी घरवालू खूब नाचते हैं। इसी तरह एक मेहंदी सेरेमनी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक दादी कजरारे-कजरारे गाने पर कुछ इस तरह का डांस करती है, जिसे घरवाले देखते रह जाते हैं।

दादी का दिल जीतने वाला डांस

दादी का डांस देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। दादी इस गाने पर डांस के दौरान जिस तरह के एक्सप्रेशन देती है, वैसा वहां मौजूद लड़कियां भी नहीं दे पाती हैं। दादी जिस तरह का डांस करती है, उसे अगर ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन भी देख लें तो शायद दादी के कायल हो जाएंगे। दादी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। आप भी देखें दादी के डांस का जबरदस्त वीडियो-

इस दिल जीत लेने वाले वीडियो को shubhambajpai_02 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। तीन दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक तकरीबन 80 हजार लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो देखकर लोग दादी की एनर्जी और उनके आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि वीडियो उन लोगों के लिए मोटिवेशन है, जो सोचते हैं कि अब कुछ नया करने की उम्र नहीं रही।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article