वायरल न्यूज़

VIDEO: बस में चढ़ने के लिए महिला ने भिड़ाया अनोखा जुगाड़, वीडियो देख कहेंगे- 'भारतीय नारी सब पर भारी'

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अनोखे अंदाज में बस के अंदर चढ़ रही है। जिसने भी महिला का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

महिला का धांसू जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला का अनोखा देसी जुगाड़
  • बस में चढ़ने का तरीका देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: आज कल दुनिया में लोग जुगाड़ (Jugaad Video) टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लोग जुगाड़ से ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े सूरमा भी हैरान रह जाते हैं। वहीं, भारत में जुगाड़ (Indian Jugaad) का मामला नेक्स्ट लेवल का है। जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लोग केवल सामान ही नहीं बना रहे, बल्कि रोजमर्रा के कामों में भी इसका इस्तेमाल करते रहते हैं। इनमें कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर आपको जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे।

आज तक आपने जुगाड़ से बनी कई चीजें देखी होगी। खुद भी कई बार जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक महिला ने बस के अंदर घुसने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। इतना ही नहीं नजारा देखकर हंसी भी आएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं रोडवेज की बस खड़ी है और उसमें चढ़ने के लिए लोगों की काफी भीड़ भी है। इसी बीच एक महिला ने बस में चढ़ने के लिए अनोखा जुगाड़ भिड़ाया। महिला खिड़की के जरिए बस में चढ़ने लगती है। अचानक महिला का बैलेंस बिगड़ने लगता है, तो अंदर से एक शख्स हाथ पकड़ कर उसे खींचने लगता है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

महिला का अनोखा अंदाज

इस जुगाड़ वीडियो को देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि 'भारतीय नारी सब पर भारी'। अब यह वीडियो लोगों के बीच वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'uttarpradesh_roadways' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- महिला ने तो गजब ही कर दिया। किसी का कहना है कि ये है असली देसी जुगाड़। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article