Cute Video of Cub: वाइल्ड लाइफ से जुडे़ वीडियो सोशल मीडिया पर हर दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो बहुत ही खूंखार होते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने का बार-बार मन करता है। हम आपके लिए आज ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आप यकीनन अपना दिल हार बैठेंगे। यह वीडियो एक नन्हे शावक और उसकी मां यानि शेरनी से जुड़ा है। वीडियो में आप मां-बेटे का प्यार और नन्हें शावक का क्यूटनेस देखेंगे।
वायरल हुआ क्यूट सा वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी किसी घास के मैदान पर चलती हुई आगे बढ़ रही है। वहीं उसके पीछे-पीछे नन्हा शावक यानि उसका बच्चा भी दौड़ते-दौड़ते आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि थोड़ी दूर चलने के बाद नन्हा शावक अपनी मां से पीछे छूटने लगता है। इसी बीच बच्चे की नजर वहां कैमरा लिए कुछ लोगों पर पड़ती है। इसके बाद बच्चा अपने छोटे मुंह से दहाड़ मारने लगता है। एक तरह से वह अपनी मां को मासूम दहाड़ से बुलाने लगता है। देखें वीडियो-
वायरल हो रहा यह क्यूट सा वीडियो तंजानिया के सेरेन्गेटी नेशनल पार्क से सामने आया है। वीडियो में आप छोटे शेर के बच्चे को अपनी मां को पुकारते देख यकीनन खुश हो गए होंगे। वीडियो अगस्त 2024 का बताया जा रहा है। वीडियो को सफारी गाइड लॉरेंट सैमिला ने अपने कैमरे से कैप्चर किया है। वीडियो में दिख रहा शावक लगभग 14 दिन का है। अपनी मां से पीछे छूटने के बाद वह एक प्यारी सी दहाड़ लगाता है। बता दें कि शुरुआती महीनों में शावक पूरी तरह से अपनी मां पर निर्भर होते हैं। वहीं अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए शेरनियां उन्हें दूसरे शेरों से दो महीने तक छिपाकर रखती हैं।
