VIDEO: चोरी करते हुए पकड़ लिया चोर, फिर दी ऐसी सजा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 4, 2024, 08:46 AM IST

Trending Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि घर में चोरी करने पहुंचे चोर को पकड़ लिया गया। फिर चोर के साथ ऐसा बर्ताव हुआ जिसे देखकर कोई भी हंसी नहीं रोक पाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भीड़ ने पकड़ लिया चोर
  • फिर जमकर नचवाया
  • वायरल हुआ वीडियो

Trending Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया को सबसे अलग दुनिया माना जाता है। यहां हर वो चीज देखने को मिलती है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं पाते हैं। यहां कभी ऐसे नजारे दिखाई पड़ते हैं कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देगा। वीडियो एक चोर से जुड़ा है जो रात के अंधेरे में चोरी करने पहुंचा था। मगर बेचारे की किस्मत अच्छी नहीं रही और पकड़ा गया। चोर के पकड़ने के बाद भीड़ ने फिर जो कुछ किया देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे।

भीड़ के हाथ पड़ गया चोर

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि रात का अंधेरा है और हर जगह सन्नाटा पसरा है। इधर चोर इसी चीज का फायदा उठाकर चोरी करने एक घर में घुस गया। मगर बेचारा चोरी में कामयाब होता इससे पहले ही पकड़ लिया। चोर को पकड़े जाने के बाद थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगने लगा उसकी बुरी तरह पिटाई होगी और पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। मगर चौंक जाएंगे कि चोर के ऐसा कुछ नहीं हुआ। भीड़ ने उसके साथ जो बर्ताव किया वो किसी को हंसी के लिए काफी है।

End of Feed