वायरल न्यूज़

Brain Test: दादी के बीच बैठे हैं अकेले दादा, क्या आपमें है ढूंढ निकालने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 4, 2024, 12:16 PM IST

Brain Test Puzzle: वायरल हो रही ये तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी है। दिमाग को फेरने वाली इस तस्वीर में हर जगह पर दादी शब्द लिखा है। मगर दादी की भीड़ में एक जगह दादा भी बैठे हैं। आज आपको उन्हीं दादा को खोजकर दिखाना है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान काम नहीं होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • ढूंढने हैं दादी में छिपे दादा
  • दस सेकंड का है चैलेंज

Brain Test Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हमारी आंखों और दिमाग को चैलेंज करने वाली तस्वीरों की भरमार है। दरअसल इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें हल करना का चैलेंज दिया जाता है। कई बार हम ऐसे चैलेंज पूरे कर लेते हैं तो कई बार बहुत मुश्किल होती है। खूब कोशिश के बाद भी ऐसी तस्वीरों को हल करना मुमकिन नहीं हो पाता है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है। वायरल हो रही ये तस्वीर भी हल करना नेटिजन्स के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

दस सेकंड का चैलेंज

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस तस्वीर में आपको हर जगह दादी शब्द लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि इसी दादी शब्द की भीड़ में एक जगह दादा भी बैठे हैं। मगर मजाल है कि कोई उन्हें खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए।

दस सेकंड के भीतर बताइए कि आखिर दादी की भीड़ में अकेले दादीज कहां बैठे हैं। अगर आपने खोज लिया तो नजरों का सिकंदर भी मान लेंगे। हालांकि अभी तक जवाब नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको सवाल का जवाब भी मिलेगा। पता चलेगा कि आखिर दादी की भीड़ में दादाजी कहां बैठे हैं।

देखिए जवाब

Optical Illusion

लाल घेरे में जवाब देखिए।

देख लिया ना दादी की भीड़ में दादा ऐसी जगह बैठे हैं जिन्हें खोजना वाकई आसान काम नहीं था। अगर आपने दस सेकंड में तस्वीर को हल कर लिया तो किसी जीनियस से कम नहीं हैं। अगर एक मिनट में भी हल किया है तब भी ये बड़ी बात होगी।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article