वायरल न्यूज़

VIDEO: चोरी करते हुए पकड़ लिया चोर, फिर दी ऐसी सजा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 4, 2024, 08:46 AM IST

Trending Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि घर में चोरी करने पहुंचे चोर को पकड़ लिया गया। फिर चोर के साथ ऐसा बर्ताव हुआ जिसे देखकर कोई भी हंसी नहीं रोक पाएगा।

Image

चोर से जुड़ा ये मजेदार वीडियो हर जगह वायरल है। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भीड़ ने पकड़ लिया चोर
  • फिर जमकर नचवाया
  • वायरल हुआ वीडियो

Trending Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया को सबसे अलग दुनिया माना जाता है। यहां हर वो चीज देखने को मिलती है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं पाते हैं। यहां कभी ऐसे नजारे दिखाई पड़ते हैं कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देगा। वीडियो एक चोर से जुड़ा है जो रात के अंधेरे में चोरी करने पहुंचा था। मगर बेचारे की किस्मत अच्छी नहीं रही और पकड़ा गया। चोर के पकड़ने के बाद भीड़ ने फिर जो कुछ किया देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे।

भीड़ के हाथ पड़ गया चोर

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि रात का अंधेरा है और हर जगह सन्नाटा पसरा है। इधर चोर इसी चीज का फायदा उठाकर चोरी करने एक घर में घुस गया। मगर बेचारा चोरी में कामयाब होता इससे पहले ही पकड़ लिया। चोर को पकड़े जाने के बाद थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगने लगा उसकी बुरी तरह पिटाई होगी और पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। मगर चौंक जाएंगे कि चोर के ऐसा कुछ नहीं हुआ। भीड़ ने उसके साथ जो बर्ताव किया वो किसी को हंसी के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

भीड़ ने चोर से करवाया डांस

इसमें देखेंगे को चोर को ना पुलिस के हवाले किया गया और ना ही उसके साथ मारपीट की गई। देखकर हंसी नहीं रुकेगी कि भीड़ ने चोर को पकड़ने के बाद उससे खूब डांस कराया। चोर से डांस कराते हुए भीड़ का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है, इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article