Viral: भारी बारिश ने देशभर में मचाई ऐसी तबाही, घर के छत पर पहुंचा मगरमच्छ, देखें शॉकिंग Video

Flood Video: वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। बाढ़ की वजह से कई घर आधे से ज्यादा पानी में डूब गए हैं। बाढ़ जैसे हालात के बीच एक घर की छत पर मगरमच्छ लेटा दिख रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश से डूबे देश के कई इलाके
  • घर की छत पर दिखाई दिया मगरमच्छ
  • कई शहरों में चारों तरफ दिख रहा पानी

Flood Video: देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यहां तक कि कई शहरों के रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है और बड़े-बड़े घर डूब गए हैं। बाढ़ का आलम यह है कि खूंखार जानवर जंगल छोड़कर शहरों की तरफ आने लगे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पानी का जल्लाद यानी मगरमच्छ लोगों की छतों पर पहुंच गया है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

End of Feed