वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर मजे से जा रहा था शख्स, अचानक गाय ने उठाकर ऐसे पटका दिन में नजर आ गए तारे

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाय ने एक शख्स को उठा कर पटक दिया। जिस तरह गाय ने शख्स को पटका उसे देखकर लोग दंग रह गए।

Image

गाय का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय का हाहाकारी अंदाज
  • शख्स को उठा कर हवा में उछाला
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते। कुछ तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर सब ठहाके (Funny Video) लगाने लगते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती तक बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वायरल वीडियो (Today Viral Video) में गाय ने एक शख्स को ऐसे पटका, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो (Today Trending Video) पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं गाय का स्वभाव काफी शांत होता है। लेकिन, जब कभी गाय को गुस्सा आता है, तो वो भी तांडव मचा देती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर गाय के कई अनोखे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा आपको देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं गाय एक पत्थर से बंधी हुई है। उसके आस-पास लोग भी खड़े हैं। तभी एक शख्स वहां से गुजरने लगता है। अचानक गाय गुस्से में आ जाती है और शख्स को हवा में उछाल कर पटक देती है। शख्स की क्या हालत होती है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

गौमाता का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर आपके होश भी जरूर उड़ गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'muneshdevi34'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग शख्स की हालत पर चिंता भी जता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है गौमाता आज गुस्से में है। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article