Flood Video: देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यहां तक कि कई शहरों के रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है और बड़े-बड़े घर डूब गए हैं। बाढ़ का आलम यह है कि खूंखार जानवर जंगल छोड़कर शहरों की तरफ आने लगे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पानी का जल्लाद यानी मगरमच्छ लोगों की छतों पर पहुंच गया है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
घर की छत पर पहुंचा मगरमच्छ
वायरल हो रहा वीडियो गुजरात के वडोदरा से सामने आया है। जहां भारी बारिश की वजह से इलाके में इतना पानी भर गया कि मगरमच्छ घर की छत पर पहुंच गया। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। बाढ़ की वजह से कई घर आधे से ज्यादा पानी में डूब गए हैं। बाढ़ जैसे हालात के बीच एक घर की छत पर मगरमच्छ लेटा दिख रहा है। कैमरामैन ने जूम करते हुए मगरमच्छ को वीडियो में दिखाया। इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए।
हेलीकॉप्टर से बचाए गए लोग
इसके अलावा भी बाढ़ के कई सारे होश उड़ा देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ में फंसे लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है। सामने आया वीडियो गुजरात के ही द्वारका का है। इसमें भारतीय सेना के जवान ने बाढ़ में फंसे 4 लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया। देखें वीडियो-
बाढ़ के पानी में डूबी संगम नगरी
संगमनगरी के नाम से जाना जाने वाला प्रयागराज भी इन दिनों बाढ़ की चपेट से जूझ रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारी बारिश के बाद संगम तट पर भीषण जलभराव हो गया है। इस समय गंगा नदी पूरी तरह उफान में नजर आ रही है। देखें वीडियो-
बता दें कि बाढ़ की वजह से देशभर में सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं। बाढ़ के पानी में कई शहरों के न सिर्फ तटीय और ग्रामीण इलाके बल्कि शहरी इलाके भी डूब चुके हैं।
