Watch Video: मगरमच्छ और अजगर एक-दूसरे का करना चाहते थे शिकार, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 10, 2023, 12:07 PM IST

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर विशालकाय मगरमच्छ और अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खतरनाक अंदाज में दोनों एक-दूसरे का शिकार करना चाहते थे। आखिर में ऐसा कुछ हुआ, जिसे देखकर यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • अजगर और मगरमच्छ का खतरनाक वीडियो
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Crocodile Python Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक भौकाली वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक मगरमच्छ और अजगर (Crocodile Python Video) का चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में अजगर और मगरमच्छ दोनों एक-दूसरे का शिकार करना चाहते थे। लेकिन, दोनों ऐसा माहौल बनाया, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

Crocodile Python Video

अजगर और मगरमच्छ का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

सांप और मगरमच्छ दोनों कितने खतरनाक होते हैं, इससे हम सब वाकिफ हैं। दोनों शिकार पर बुरी तरह हमला करते हैं और पलक झपकते खेल खत्म कर देते हैं। लेकिन, जरा सोचिए सांप और मगरमच्छ जब दोनों आमने-सामने हो जाए, तो कैसा नजारा होगा? इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पानी के अंदर मगरमच्छ और अजगर दोनों आमने-सामने खड़े हैं। दोनों एक-दूसरे का शिकार करने की कोशिश में हैं। एक पल के लिए नजारा काफी खतरनाक हो जाता है। लेकिन, अगले ही पल कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप उछल पड़ेंगे। दो दिल थामकर देखें ये खतरनाक वीडियो...

End of Feed