Dulhan Fires Gun Video: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।। यहां शादी के दौरान एक दुल्हन ने स्टेज पर ऐसी दे दनादन गोलियां चलाई, जिसे देखकर खुद बगल में बैठा दूल्हा भी खौफ में आ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के लोग हैरान रह गए हैं। आप देख सकते हैं कि जयमाला के बाद दुल्हन जब अपने दूल्हे के साथ सोफे पर बैठी तो पीछे खड़े एक शख्स ने उसके हाथ में रिवॉल्वर थमा दिया। फिर क्या था, दुल्हन ने स्टेज पर बैठे-बैठे ही तड़ातड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
दुल्हन ने दनादन बरसाईं गोलियां
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पिस्तौल थामकर हवा में कई राउंड फायरिंग कर रही है। वहीं दूल्हा उसके बगल में चुपचाप बैठा दिख रहा है। ऐसा लगता है कि दूल्हा खौफ में है। शुक्रवार की रात को हाथरस जिले के एक गेस्ट हाउस में हुई इस घटना का वीडियो दुल्हन के एक रिश्तेदार ने अपने फोन से रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद दुल्हन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई और पुलिस ने दुल्हन की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद दुल्हन फरार हो गई। देखें वीडियो-
एडिशनल सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर पूरी तरह जांच की जा रही है। अपनी शादी में दुल्हन ने हवा में चार बार गोली चलाई। इसके बाद जश्न में फायरिंग से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हाथरस जंक्शन थाने के प्रभारी का कहना है कि जिस शख्स के नाम पर पिस्तौल का लाइसेंस जारी किया गया था। उसके खिलाफ भी रविवार को मामला दर्ज हुआ है। दुल्हन रागिनी के खिलाफ IPC की धारा 25(9) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
