Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Animal Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो गई। क्योंकि, इस वीडियो में एक मगरमच्छ पुश अप मारते हुए नजर आ रहा है।
ये तो हम सब जानते हैं मगरमच्छ को 'समंदर का सिकंदर' कहा जाता है। पानी के अंदर उसका भौकाल चलता है और बड़े-बड़े जानवर उससे कांपते हैं। क्योंकि, कई खतरनाक जानवरों को वो आसानी से अपना शिकार बना लेता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको मगरमच्छ के कई खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको हाहाकारी नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स पुश अप मार रहा है। उसके बगल में एक विशालकाय मगरमच्छ भी पुश अप मार रहा है। पुश अप मारने के दौरान मगरमच्छ जमकर मुस्कुरा भी रहा है। यकीन मानिए मगरमच्छ का अंदाज देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
मगरमच्छ का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि ये मगरमच्छ तो बड़ा ही अनोखा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mythicalreel_pull2024' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
