वायरल न्यूज़

Viral Video: इलाके में पड़ी इतनी ठंड कि तालाब में ही जम गया मगरमच्छ, जानें फिर भी कैसे बचा हुआ है जिंदा

Viral Video: पहली नजर में आपको लग सकता है कि पानी के जमने की वजह से शायद मगरमच्छ मर गया होगा, लेकिन वह जीवित है। आप झील की सतह के नीचे इस मगरमच्छ को जमे पानी में लेटा देख सकते हैं।

Image

मगरमच्छ का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत के कुछ इलाकों में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। कुछ लोगों की तो इतनी भीषण ठंड की वजह से हालत खराब हो रही है। कई इलाकों में इतनी अधिक ठंड पड़ रही है कि पानी भी जम जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आप एक मगरमच्छ को देख सकते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि मगरमच्छ भीषण ठंड की वजह से तालाब के पानी में ही जम जाता है।

हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ बर्फीले तालाब में जमा हुआ है। पहली नजर में आपको लग सकता है कि पानी के जमने की वजह से शायद मगरमच्छ मर गया होगा, लेकिन वह जीवित है। आप झील की सतह के नीचे इस मगरमच्छ को जमे पानी में लेटा देख सकते हैं। देखा जा सकता है कि मगरमच्छ के शरीर में जरा भी मूवमेंट नहीं है। सबसे पहले आप देखें यह वीडियो-

हैरान करने वाली बात यह है कि जमे पानी में भी मगरमच्छ जिंदा बचा हुआ है। दरअसल, प्रकृति ने प्रत्येक जीवों को विषम परिस्थितियों में भी जिंदा रहने के तरीके दिए हैं। वीडियो को iron.gator नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में बताया गया है, 'मगरमच्छ ने ब्रूमोशन की प्रक्रिया के जरिए खुद को जिंदा रखा हुआ है। इस दौरान वह अपनी शारीरिक गतिविधियों तथा मेटाबॉलिज्म को धीमा रखते हैं। इसके अलावा वह अपनी नाक को पानी की सतह से थोड़ा ऊपर रखते हैं, जिससे वह सांस ले सकें।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article