वायरल न्यूज़

VIDEO: रात का अंधेरा और सोसायटी में आ धमका मगरमच्छ, फिर जो हुआ देखकर कांपने लगेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 12, 2024, 06:45 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाला ये वीडियो गुजरात में वडोदरा की एक सोसायटी का है। यहां रात में लोग आम दिनों की तरह सोसायटी में थे, तभी अचानक नदी से निकलकर खतरनाक मगरमच्छ सोसायटी में आ गया। फ्रेम में फिर जो दिखा देखकर कांप जाएंगे।

Image

वडोदरा की सोसायटी में आ धमका शिकारी मगरमच्छ।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में वडोदरा की सोसायटी का मामला
  • अचानक नदी से निकलकर आ गया मगरमच्छ
  • फिर जो दिखा देखक कांपने लग जाएंगे

Today Viral Video: देश के अलग-अलग राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। कहीं-कहीं भारी से बारिश बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई तो कहीं बारिश के पानी में घर-मकान तक डूब गए। ऐसे हालातों की वजह से खतरनाक जीव-जंतुओं के आने का खतरा भी बढ़ गया है। ये खतरा गुजरात में एक सोसायटी के लिए उस समय एक खौफनाक रात में बदल गया जब वहां एक मगरमच्छ आ धमका। जानकर यकीन नहीं करेंगे कि जिस सोसायटी में आवारा जानकर तक नहीं आ पाते वहां विशाल मगरमच्छ देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

सोसायटी में आ धमका मगरमच्छ

रात के अंधेरे में करीब सात फीट का मगरमच्छ सोसायटी में होने की खबर आग की तरह फैल गई। लोगों को दशहत बैठ गई और लोग अपने फ्लैट में जा घुसे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला वडोदरा में कारेलीबाग के वर्धमान सोसायटी का है। यहां मगरमच्छ की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से खतरनाक मगरमच्छ को काबू में किया। उसके बाद मगरमच्छ को वापस नदी में छोड़ दिया।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि सोसायटी में मगरमच्छ के घुसने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ सोसायटी में है। वो कार के करीब में है। मानो उसे शिकार की तलाश हो। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगने खड़े करने के लिए काफी है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article