सुस्त नहीं, सुपरफास्ट निकला मगरमच्छ! स्पीड बोट के पीछे करंट की तरह दौड़ा यह खूंखार शिकारी

पानी में सबसे बड़ा शिकारी मगरमच्छ ही होता है। इसका जीता-जागता उदाहरण इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक मगरमच्छ स्पीड बोट का पीछा करता नजर आ रहा है। वीडियो को देख आपके शरीर में सिरहन पैदा हो जाएगा।

नदियों और झीलों का पानी आमतौर पर शांत और सुकून देने वाला लगता है। लेकिन कभी-कभी यही पानी ऐसा नजारा दिखा देता है, जिसे देखकर दिल की धड़कन तेज हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्पीड बोट तेज रफ्तार से पानी को चीरती हुई आगे बढ़ रही है। कैमरा पीछे की ओर है, इसलिए बोट के पीछे उठती लहरें साफ दिखाई दे रही हैं। तभी अचानक पानी में एक बड़ा मगरमच्छ नजर आता है। वह पूरी ताकत के साथ उसी दिशा में तैर रहा है, जिस दिशा में बोट जा रही है।

End of Feed