वायरल न्यूज़

Dance Video: खुले आसमान के नीचे भाभी ने किया ऐसा करारा डांस, लोग बोले - सपना चौधरी के बाद इन्हीं का नंबर है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 11, 2024, 08:04 PM IST

इंस्टाग्राम पर देसी भाभी का एक बड़ा ही गजब ही डांस वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

सपना चौधरी के गाने भाभी ने किया जबरदस्त डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भाभी ने किया हरियाणवी गाने पर डांस
  • डांस देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: इंस्टाग्राम पर आपको डांस के हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में काफी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो अपने डांस वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो एक देसी भाभी का है। इस वीडियो में भाभी ने गजब का डांस किया है, जिसे देख लोगों का कहना है कि ये आने वाली दूसरी सपना चौधरी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में भाभी ने अपने छत पर डांस कर रही हैं। खुले आसमान के नीचे डांस करती भाभी ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है और सपना चौधरी के गाने 'जले 2' पर डांस कर रही है। यूजर्स को भी भाभी का डांस इतना पसंद आ रहा है कि वे जमकर इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी भाभी के दीवाने हो जाएंगे।

सपना चौधरी के गाने भाभी ने किया जबरदस्त डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाभी तो हरे रंग की साड़ी कहर ढा रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपने तो फ्लोर पर आग लगा दिया। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'tannuverma.3d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article