Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग खुशी (Funny Video) से उछल पड़ते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) तो सीधे दिल को छू लेते हैं और यूजर्स उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Shocking Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक गाय चटकारे लेकर गोलगप्पे खा रही है। जिसने भी गाय का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।
भारत में गोलगप्पे को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। कुछ लोग तो गोलगप्पे के दीवाने होते हैं और दबाकर रोजाना खाते हैं। आप में से भी कई लोगों का गोलगप्पा फेवरेट होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि किसी जानवर को गोलगप्पे खाते देखा है, तो शायद आपका जवाब ना ही होगा। कईयों ने तो इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा। लेकिन, इस वीडियो में एक गाय मजे लेते हुए गोलगप्पे खाते हुए नजर आई। वीडियो में आप देख सकते हैं गोलगप्पे की दुकान पर एक गाय बछड़े के साथ पहुंच गई। कुछ लोग वहां गोलगप्पे खा रहे थे। गोलगप्पे को देखकर गाय का मन भी मचलने लगा, ऐसे में शख्स ने गाय और बछड़े को गोलगप्पे खिलाना शुरू कर दिया। जिस अंदाज में गाय गोलगप्पे खा रही थी, उसे देखकर आपके मुंह में भी जरूर पानी आ जाएगा। देखें वीडियो...
गाय का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर हंसी भी आ रही होगी और गोलगप्पे खाने का भी मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'ghantaa' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि गाय का अंदाज तो काफी निराला है भाई। किसी का कहना है कि गाय ने महफिल लूट ली। तो आपको गाय का स्वैग कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
