वायरल न्यूज़

Viral: गुस्से में गाय ने बाइक सवार को ऐसे पटका, देखकर लोगों की निकल गई चीख, दिल थामकर देखें VIDEO

Cow Attack Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाय ने एक शख्स को ऐसे पटका जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। अब यह वीडियो लोगों को बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

गाय का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय ने शख्स को पटका
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Wildlife Video) देखकर अच्छे-अच्छों की हवा टाइट हो जाती है। वहीं, कुछ दिल जीतने वाले होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Today Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Animal Attack Video) में गाय ने गुस्से में एक शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर लोगों की चीख तक निकल गई।

अक्सर लोग जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, कई बार गुस्से में जानवर लोगों के साथ ऐसी हरकत कर देता है, जिसका परिणाम काफी खतरनाक होता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं लोगों की भीड़ लगी हुई है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई मार्केट हो। वहीं, दूसरी तरफ एक शख्स बाइक से आराम से जा रहा होता है। अचानक गुस्से में एक गाय वहां पहुंचती है और शख्स को ऐसे पटक देती है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। शख्स को पलट कर गाय वहां से चलते बनती है। शख्स की हालत देखकर लोग वहां पहुंच जाते हैं और उसे किसी तरह संभालते हैं। आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

हाहाकारी नजारा

नजारा देखकर आप भी दंग रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'trendingtamilan_photography' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 58 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि चचा के साथ तो सूखे में ही खेल हो गया। कुछ का कहना है कि लगता है गाय फूल मूड में है। कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article