Adipurush Style Pre Wedding Shoot: बीते कुछ समय से प्री वेडिंग शूट का काफी बोलबाला देखने को मिल रहा है। ऐसे में काफी कपल हैं, जो इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं और शादी से पहले फोटो शूट और वीडियो शूट करा रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल प्री वेडिंग शूट (Pre Wedding Shoot) कराते नजर आ रहे हैं, जिसमें दुल्हन माता सीता और दूल्हा प्रभु श्रीराम बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कपल सीताराम बनकर प्री वेडिंग शूट कराते नजर आ रहे हैं, जो बिल्कुल आदिपुरुष स्टाइल में है। फिल्म में ऐसा सीन दिखाया गया है, जैसा आप इसमें देख सकते हैं। ऐसे में आदिपुरुष स्टाइल में शूट किया गया ये प्री वेडिंग काफी जबरदस्त लग रहा है, जो सभी को काफी पसंद भी आ रहा है।
आदिपुरुष स्टाइल में कपल ने कराया प्री वेडिंग शूट
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि काफी सुंदर तरीके से इस वीडियो को शूट किया गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो आदिपुरुष फिल्म के सीन से काफी जबरदस्त लग रहा। इस वीडियो पर लगभग 8 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'ajaygaikwadphotography' से शेयर किया गया है। तो आपको ये ट्रेंडिंग वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
