Viral Video: कपल चोर है देखते ही भांप गई लड़की, कैमरे में कैद हुआ जबरदस्त नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 24, 2024, 02:13 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक कपल चोरी के इरादे से शॉप में दाखिल हुआ, मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि बार-बार देखेंगे और सीखने को भी बहुत कुछ मिलेगा।

Viral Video Today: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हमारा भरपूर मनोरंजन होता हैं। यहां हर रोज ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। मगर इन सबके बीच ऐसे वीडियो भी नजर आते हैं जो बहुत कुछ सिखा जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक नजारा वायरल हुआ है जो बहुत कुछ सिखाने वाला है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक लड़की कपल को देखकर भांप गई कि दोनों चोर हैं और चोरी के इरादे से शॉप में आए हैं। इसके बाद लड़की ने ऐसा तगड़ा दिमाग लगाया कि चोरी भी रोक ली और सच-झूठ बोलने की नौबत भी नहीं आई।

Viral Video Today

लड़की की समझदारी से अपने प्लान में फेल हो गया कपल। (Photo/Instagram)

चोरों से चालाक निकली ये लड़की

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की शॉप पर अकेली है। इधर मार्केट में चोरी के इरादे से घूम रहे कपल की नजर उस पड़ गई। शॉप में अकेली लड़की को देखकर कपल ने वही चोरी करने का प्लान बनाया। अपने इसी प्लान के साथ कपल शॉप के अंदर दाखिल हुआ। लड़की से सबसे कीमती प्रोडक्ट दिखाने के लिए कहा गया। इधर लड़की ने तुरंत प्रोडक्ट काउंटर से निकालकर दोनों के सामने रख दिया। अब कपल इसी प्रोडक्ट को चुराने का प्लान बनाता है। इसी प्लान के तहत लड़की से दूसरा प्रोडक्ट दिखाने के लिए कहा गया।

End of Feed