वायरल न्यूज़

डसने आए सांप को काटकर मार दिया, वायरल हुआ बिहार के बच्चे का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 24, 2024, 02:29 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि खतरनाक सांप बच्चे को डसने आया था, मगर उसने ही सांप को काटकर मार दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो होश उड़ाकर रख देगा।

Image

डसने आए सांप को ही बच्चे ने काट लिया। (Photo/Instagram)

Bihar Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हमें बहुत हंसी आती है। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो बिहार के नन्हे बच्चे से जुड़ा है। बताया गया कि बच्चा घर में था कि तभी खतरनाक सांप उसे डसने पहुंच गया। मगर सांप उसे नुकसान पहुंचाता बच्चे ने ही उसका काम तमाम कर दिया।

बच्चे ने ही काट लिया सांप

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि बच्चा आराम से घर में खेल रहा है। मगर तभी कई फीट लंबा सांप उसके सामने पहुंच गया। हैरान होंगे कि सांप उसे नुकसान पहुंचा पाता, इससे पहले ही बच्चे ने सांप को बीच से पकड़ लिया। बच्चे ने सांप को पकड़कर इतनी बुरा तरह काटा कि उसकी मौत ही हो गई। अब सांप की मौत के बाद बच्चा घर में वैसे ही खेलता है। थोड़ी ही देर में मां बच्चे के पास पहुंची तो पास में सांप पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। सांप को बच्चे के पास देखकर मां तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंच गई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मगर जब डॉक्टरों ने बच्चे का टेस्ट किया और अन्य जांच की तो हैरान करने वाली बात पता चली। डॉक्टरों ने मां को बताया कि उनका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। मालूम हो कि सांप को काटकर मारने वाले वाले का ये वीडियो सोशल मीडिया में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article