Garba Dance With Laptops: नवरात्रि का पर्व चल रहा है और सभी ओर इसकी धूम देखी जा रही है। ऐसे में काफी ऐसे शहर भी है, जहां डांडिया नाइट्स का इंतजाम है। यहां पर लोग जाकर आकर गरबा डांस का आनंद ले सकते हैं और अपने दोस्तों या पार्टनर के मस्ती कर सकते हैं। ऐसे में कई सारे वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं।
लैपटॉप लेकर गरबा खेलने पहुंचे एम्प्लाई (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कॉर्पोरेट ऑफिस के 8-10 एम्प्लाई गरबा खेलने पहुंचे। इस दौरान सभी के हाथ में लैपटॉप था। ऐसे में उनकी पीड़ा को साफ-साफ समझा जा सकता है। हालांकि, ये वीडियो कॉर्पोरेट ऑफिस की सच्चाई दिखा रहा है या फिर प्लान्ड वीडियो है, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि कॉर्पोरेट मजदूरों का यही हाल है।
लैपटॉप लेकर गरबा खेलने पहुंचे एम्प्लाई
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि माता रानी के गरबे को मजाक बना कर रख दिया है। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो कॉर्पोरेट ऑफिस की सच्चाई दिखा रहा है। बता दें, इस वीडियो को 'nomad.joshi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4.65 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
