Desi Jugaad: अनारकली की तरह दीवार में चुनवाया कूलर, शख्स के इस देसी जुगाड़ को देख चकरा जाएगा माथा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 3, 2024, 09:10 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो में एक शख्स ने अनारकली की तरह अपने कूलर दीवार में चुनवा दिया है, जिसके जुगाड़ को देख आप चक्कर खा जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने दीवार में चुनवाया कूलर
  • हवा लेने के लिए लगाया देसी जुगाड़
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: आप सभी ने अनारकली वाली कहानी सुनी ही होगी, जिसमें अनारकली सलीम का प्रेम प्रसंग खूब चर्चा में रहा। ये बात बादशाह अकबर को नापसंद थी, जिसके चलते उन्होंने अनारकली को दीवार में चुनवा दिया था। अब ऐसा ही कुछ अगर आपकी नजरों के सामने आ जाए तो आप क्या करेंगे। अरे भाई.. थोड़ा थम जाइए, हम किसी इंसान की बात नहीं कर रहे हैं। दरअसल, एक शख्स ने हवा के लिए अपने दीवार में कुछ ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Desi Jugaad Viral Video) में शख्स ने अनारकली की तरह कूलर को ही अपनी दीवार में चुनवा दिया। ऐसे में उसका ये देसी जुगाड़ देखकर आप भी दंग रह जाएंगे और उसकी इस कारीगरी को देखकर शॉक्ड हो जाएंगे। वैसे एक बात तो है कि देश के लोग जुगाड़ में इतना आगे निकल चुके हैं कि साइंटिस्ट को भी फेल कर दें। ऐसे में लोग भी शख्स की काफी तारीफ कर रहे हैं और उसके इस देसी जुगाड़ पर काफी मौज भी ले रहे हैं।

End of Feed