Viral News Today: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार चीजों से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसे मामले सामने आते हैं कि सोच-सोचकर हंसी आती है। मगर अभी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। दरअसल एक शख्स ने दावा किया है कि वो ऑफिस की लिफ्ट में फंस गया तो कंपनी ने बेचारे की सैलरी ही काट ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारी आम दिनों की तरह तय समय पर ऑफिस की बिल्डिंग में पहुंच गया। मगर जैसे ही वो लिफ्ट में दाखिल हुआ ये तुरंत बंद हो गई। हैरानी होगी कि कुछ मिनट नहीं बल्कि बेचारा करीब तीन घंटों तक लिफ्ट के अंदर ही फंसा रहा।
लिफ्ट में फंसा गया कर्मचारी
इधर लिफ्ट में घंटों तक फंसे होने की वजह से वो समय पर अपनी अटेंडेंस भी मार्क नहीं कर पाया। इससे महीने के आखिर में जब कर्मचारी की सैलरी आई, तब पता चला कि लिफ्ट में फंसने की सजा उसे ही मिल गई। पीड़ित कर्मचारी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी आपबीती भी सुनाई है। उसने बताया कि बीते कई महीनों से कंपनी की लिफ्ट में खराबी थी। मेंटेनेंस डिपार्टमेंट को भी पता था कि लिफ्ट में खराबी है। लिफ्ट अचानक रुक जाती और कई बार तो इसके दरवाजे भी नहीं खुलते। इससे कई कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।बदले में कंपनी ने काट ली सैलरी
कर्मचारी ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि बीते सप्ताह भी पॉवर कट हुआ, जब वो सातवें फ्लोर पर स्थित अपने ऑफिस पहुंच रहा था। बेचारा काफी देर तक लिफ्ट में फंसा रहा और इस दौरान किसी से भी संपर्क करना मुश्किल था। कर्मचारी ने दावा किया कि लिफ्ट में फंसे होने पर वो ना तो ऑफिस में फोन कर पाया और ना ही मेनटेनेंस डिपार्टमेंस से संपर्क कर पाया। हालांकि करीब तीन घंटों पर शख्स को सुरक्षित लिफ्ट से बाहर निकाल लिया। हालांकि उसकी पेरशानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। शख्स जब ऑफिस पहुंचा तो एचआर ने बताया कि उसे एब्सेंट मार्क किया जाएगा और उस दिन की सैलरी भी काटी जाएगी।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
