Girl Funny Video: सोशल मीडिया के जमाने में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। आंखें तक नम हो जाती हैं। मगर कभी-कभी हंसी भी बहुत आती है। इतनी हंसी आती है कि पेट में दर्द तक होने लगता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। ये इतना मजेदार है कि हंसा-हंसाकर पेट में दर्द कर देगा। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जिससे कुछ सवाल पूछे जाते हैं। लड़की से ये भी पूछा गया कि अगर उसे भविष्य में नशा करने वाला यानी नशेड़ी पति मिल गया तो वो क्या करेगी। इसके जवाब में लड़की ने जो कुछ कहा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।
नशेड़ी पति को लेकर हुआ सवाल
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि तीन लड़कियां कॉलेज जा रही हैं। तीनों बहुत खुश हैं कि तभी एक लड़की कैमरा लेकर तीन के करीब पहुंच गई। माइक आईडी लिए खड़ी रिपोर्टर तीनों में से एक लड़की से बड़ा मजेदार सवाल पूछती है। सवाल होता है कि अगर शादी होती है और बाद में पता चलता है कि पति नशा करता है। यानी भविष्य में होने वाला आपका पति नशेड़ी निकले तो तब आप क्या करेंगी।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
सहेली ने दिया जवाब
मजेदार इस सवाल का जवाब लड़की नहीं देती मगर उसकी सहेली ने बड़ा फनी जवाब दिया। पास में खड़ी लड़की की सहेली कहती है कि अगर पति नशेड़ी निकला तो दोनों साथ में बैठकर नशा करेंगे। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। मालूम हो कि वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
