वायरल न्यूज़

क्लास में ही भेल बनाने लगा छात्र, फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे, देखिए Funny Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 24, 2024, 01:25 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि क्लास में सभी छात्रों का ध्यान टीचर की तरफ है। मगर एक छात्र क्लास में बैठकर आराम से भेल बना रहा है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

Image

क्लास में पढ़ाई की जगह ये क्या करने लगा छात्र। (Photo/Instagram)

Funny Video: सोशल मीडिया में हर रोज वैसे तो ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। मगर अबकी बार जो वीडियो सामने आया है वो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो स्कूल में एक क्लास से जुड़ा है। इसमें छात्र ऐसा कुछ करते हुए कैमरे में कैद हुआ जिसे देखकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। यकीन नहीं करेंगे मगर क्लास में एक छात्र भेल बनाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। इसमें छात्र भेल बनाने का सारा सामान क्लास में ही तैयार करता है। उधर छात्रों को पढ़ा रहे टीचर को इसकी भनक तक नहीं लगती है। मजेदार है कि क्लास में भेल बनाने के बाद छात्र अपने दोस्तों के साथ भी इसे शेयर करते हैं।

छात्र ने क्लास में बनाई भेल

क्लास में पढ़ाई के दौरान भेल बनाते हुए छात्र का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि क्लास छात्रों से खचाखच भरी पड़ी है। इसमें टीचर छात्रों को पढ़ा रहे हैं। क्लास में आगे बैठे छात्रों का ध्यान भी टीचर पर ही है। मगर पीछे की सीट पर बैठा छात्र जो कुछ करता नजर आता है देखकर हंसी छूट जाएगी। इसमें देखेंगे कि छात्र पढ़ाई की जगह भेल बना रहा है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वो चाकू से प्याज और टमाटर काटता है। छात्र मसाला भी और भेल भी निकालता है। अभी तक कुछ समझ नहीं आता है। मगर छात्र ने तभी सभी को आपस में मिलाकर खाना शुरू कर दिया। वो अपने दोस्तों के साथ भी इसे शेयर करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर jantantradigital नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article