वायरल न्यूज़

सैंटा क्लॉज और स्पाइडरमैन की जबरदस्त फाइट, जमकर बरसे लात-घूसे, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

इंस्टाग्राम पर सैंटा क्लॉज और स्पाइडरमैन की जबरदस्त फाइट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसा रहे हैं।

Image

सैंटा और स्पाइडरमैन की जबरदस्त फाइट (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सैंटा क्लॉज और स्पाइडरमैन की फाइट
  • एक दूसरे पर बरसाए लात-घूसे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Santa Claus Spiderman Fight Video: आज क्रिसमस डे है यानी 25 दिसंबर। आज ही के दिन ईशा मशीह का जन्म हुआ था। इसीलिए क्रिसमस का दिन ईसाई लोगों के बहुत बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन सभी चर्चों में काफी साज-सज्जा की जाती है और मेले जैसा आयोजन किया जाता है। चर्च में सैंटा भी घूमता दिख जाता है जो बच्चों को चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देता दिख जाता है।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप गिफ्ट नहीं ले पाएंगे। क्योंकि वीडियो के मुताबिक स्पाइडर ने सैंटा क्लॉज पर हमला कर दिया है और दोनों की जबरदस्त फाइट चल रही है। अरे भाई ज्यादा मत सोचिए। ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा रही है और इसे अब तक 1.2 मिलियन लोग लाइक भी कर चुके हैं। इन दोनों की फाइट में जमकर लात-घूसे भी देखने को मिल रहे हैं।

सैंटा और स्पाइडरमैन की जबरदस्त फाइट

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस फनी वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन भी आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये वीडियो काफी मजेदार है और इसे देखकर खूब हंसी आ रही है और हंस-हंसकर पेट में दर्द होने लगा है। एक यूजर ने लिखा है कि लगता है सैंटा ने स्पाइडर को गिफ्ट नहीं दिया होगा। बता दें, इस वीडियो को 'theelastson' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article