Chorni Ka Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो एक बुजुर्ग महिला से जुड़ा है, जो देखने में बहुत ही सीधी नजर आती हैं। मगर महिला के कारनामे देखकर माथा पकड़ लेंगे। दरअसल वीडियो में नजर आने वाली महिला कोई नहीं बल्कि एक शातिर चोरनी निकली। वो ऐसी जगह चोरी का माल चुराकर लाती थी कि देखकर होश उड़ जाएंगे।
कैमरे में कैद हुई शातिर चोरनी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
कैमरे में कैद हुई शातिर चोरनी
सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि महिला ग्रोसरी स्टोर में खरीदारी करने पहुंची थी। थोड़ी ही देर में वो बिना कुछ खरीदे बाहर निकली और जाने लगी। मगर इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड को उसकी ड्रेस देखकर शक हुआ। उसने महिला को तुरंत रोका और सिक्योरिटी रूम में ले गया। इसमें जब महिला की तालाशी ली गई तो वो शातिर चोरनी निकली। दरअसल महिला ने अपनी ड्रेस को इस तरह डिजाइन किया था कि उसमें हजारों रुपये का सामान आराम से छिपाया जा सके।
यहां देखिए वीडियो
नेटिजन्स भी हुए हैरान
फ्रेम में देखेंगे कि महिला खुद अपने कपड़ों से हजारों रुपये का सामान बाहर निकालती है। इतना सारा सामान देखकर किसी की भी आंखें फटी रह जाएंगी। चोरी करती हुई पकड़ी गई बुजुर्ग महिला के वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर anita_md.official नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
