वायरल न्यूज़

पाकिस्तानी से पूछा एक दिन का PM बनाया तो क्या करोगे, जवाब सुनकर कूद-कूदकर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 24, 2023, 01:01 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो पाकिस्तान का मालूम होता है। इसमें एक लड़के से प्रधानमंत्री पद से जुड़ा सवाल पूछा गया, मगर उसके जवाब ने खूब हंसाया।

Image

पाकिस्तान लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी लड़के का वीडियो
  • पीएम पद से जुड़ा पूछा सवाल
  • जवाब हंसी नहीं रुकने देगा

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो पाकिस्तानी लड़के से जुड़ा है, जिससे प्रधानमंत्री पद से जुड़ा सवाल पूछा गया। मगर लड़के ने जो कुछ कहा सुनकर कूद-कूदकर हंसेंगे। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पाकिस्तानी से पूछा मजेदार सवाल

सामने आया वीडियो पाकिस्तान का मालूम होता है। इसमें एक शख्स सड़क किनारे खड़े लड़के के करीब पहुंचा और उससे पीएम पद से जुड़ा सवाल पूछा। शख्स ने लड़के से पूछा कि अगर वो एक दिन के लिए वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) बन जाए तो क्या करेगा। मगर इस पर लड़के ने जो कहा शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। लड़के ने कहा कि पहली बात ये है कि वो वजीर-ए-आजम बन नहीं सकता है। शख्स ने दोबारा सवाल पूछा कि वो क्यो नहीं बन सकता है। अब लड़के के जवाब उसके भी होश उड़ा दिए। लड़के ने कहा कि उसके पास पीएम बनन के लिए भी समय नहीं है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

लड़के का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर imrankhanlover2023 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article