इस कंपनी के कर्मचारी हो गए मालामाल, बोनस पर मिला इतना कैश कि दोनों हाथों से संभालना हुआ मुश्किल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस के रूप में इतना कैश दे दिया कि वे उसे संभाल तक नहीं पा रहे थे।

कई कंपनियां अपने कर्मचारियों का इतना ख्याल रखती हैं कि कर्मचारी वहां खुशी-खुशी काम करते हैं। हाल में एक ऐसी ही कंपनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां आजकल दुनिया भर की कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। वहीं, यह कंपनी ठीक इसके उलट काम कर रही है। दरअसल, इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए साल के अंत में ऐसा बोनस दे डाला कि यहां काम करने वाले लोग मालामाल हो गए। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कंपनी के कर्मचारियों को कैश देते वहां के अधिकारी

कंपनी के कर्मचारियों को कैश देते वहां के अधिकारी (X/@XueJia24682)

कर्मचारियों को लाइन में खड़ा कर कंपनी ने हाथ में दिया बोनस

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंपनी के कई कर्मचारी एक साथ लाइन में खड़े हैं और अपनी बाहों में नोटों की गड्डियां भर-भरकर समेटे हुए हैं। हर किसी के पास इतना ज्यादा पैसा है कि वह ठीक से उन्हें संभाल भी नहीं पा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारियों के पास इतने नोटों की गड्डियां हैं कि वे बार-बार नीचे गिर जा रहे हैं। कर्मचारी उन्हें संभाल तक नहीं पा रहे। कंपनी के अधिकारी उठाकर उन्हें वापस उनकी झोली में रखते दिख रहे हैं।

End of Feed