वायरल न्यूज़

Viral Video: खोए हुए गैंडे को मिली 4 हाथियों की सुरक्षा, फुल सेफ्टी के साथ वापस भेजा गया जंगल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रह है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गैंडे को सुरक्षित जंगल में छोड़न के लिए वन विभाग ने हाथियों का सहारा लिया और उसे वापस ले जाकर जंगल में छोड़ा।

Image

हाथियों के बीच चलता गैंडा (Instagram/@raw.indiaa)

सोचिए आप सड़क पर कहीं जा रहे हों और आपको कुछ ऐसा दिख जाए जिससे आपको अपनी नजर हटानी मुश्किल हो जाए। कुछ ऐसी ही घटना घटी नेपाल में, जहां एक गैंडा जंगल से भटककर इंसानी इलाके में आ गया था। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में Nepal में देखने को मिला। यहां एक गैंडा जंगल से भटककर इंसानी इलाके में आ गया था। यह स्थिति लोगों और जानवर दोनों के लिए बहुत खतरनाक हो सकती थी, ऐसे में इस मामले को वन विभाग ने बहुत ही समझदारी से संभाला।

चार हाथियों के सहारे गैंडे को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

जैसे ही अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ चार हाथी भी थे। इन हाथियों की मदद से उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया। हाथियों को गैंडे के चारों ओर गोल घेरा बनाकर खड़ा कर दिया गया। इस तरह गैंडा न तो डरकर भाग सका और न ही किसी को नुकसान पहुंचा सका।

इस अद्भुत नजारे का वीडियो हुआ वायरल

हाथी धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए गैंडे को सही दिशा में ले जाने लगे। वनकर्मी भी पूरी सावधानी के साथ आगे बढ़ते रहे। कहीं भी जल्दबाजी नहीं की गई। सब कुछ बहुत शांत और संयमित तरीके से किया गया। गैंडा भी बिना घबराए धीरे-धीरे जंगल की ओर बढ़ता गया। यह पूरा नजारा देखने वालों के लिए किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। सड़क पर चल रहे लोग रुक गए और इस अद्भुत पल को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसे देखने के बाद लोगो ने वन विभाग की खूब तारीफ की।

लोगों ने वन विभाग को कहा Thank You!

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @raw.indiaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 11 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने गैंडे को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग को धन्यवाद कहा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article