वायरल न्यूज़

Viral Video: महाशिवरात्रि रील से छाईं सोनम पंडित, रातों-रात बनीं इंटरनेट सेंसेशन

Viral Video: महाशिवरात्रि से पहले मुंबई की इंफ्लुएंसर सोनम पंडित का शिव भक्ति से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सफेद साड़ी में उनकी पूजा और श्रद्धा भरी प्रस्तुति लोगों को खूब पसंद आ रही है और लाखों लोग इस रील को देख चुके हैं।

Image

Viral Video: महाशिवरात्रि रील से छाईं सोनम पंडित, देखें वीडियो (Instagram/sonam_pandit_official)

Viral Video: आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी महाशिवरात्रि से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच मुंबई की इंफ्लुएंसर सोनम पंडित का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भगवान शिव की भक्ति करते हुए नजर आती हैं। उनकी सादगी और भक्तिभाव लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने शिव और शक्ति के महत्व से जुड़ा एक भावनात्मक कैप्शन भी लिखा।

इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

वीडियो में सोनम सफेद साड़ी पहने दिखाई देती हैं। उनके हाथ और गले में रुद्राक्ष की माला है, जो उनके लुक को और भी आध्यात्मिक बना रही है। वीडियो के अलग-अलग हिस्सों में वह फूल इकट्ठा करती दिखती हैं और फिर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा करती हैं। इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट में लोग उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके लिए सकारात्मक संदेश भी लिखे हैं।

आपको बता दें कि सोनम पंडित मुंबई में रहने वाली एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और मूल रूप से मध्य प्रदेश के रतलाम से आती हैं।

सोनम ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी और कुछ धार्मिक व क्राइम आधारित शोज में काम कर चुकी हैं। अभिनय के साथ-साथ वह एक सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट भी हैं और ब्यूटी से जुड़ा अपना काम संभालती हैं। सोनम यूट्यूब पर ब्यूटी और फैशन से जुड़े वीडियो भी बनाती हैं, जहां उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से फैशन मॉडलिंग की पढ़ाई की है और शुरुआत में एक ब्यूटी अकादमी में काम किया। इसके बाद से वह फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट के रूप में ब्राइडल और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इस वीडियो को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर sonam_pandit_official नामक अकाउंट पर शेयर किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article