वायरल न्यूज़

इस कंपनी के कर्मचारी हो गए मालामाल, बोनस पर मिला इतना कैश कि दोनों हाथों से संभालना हुआ मुश्किल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस के रूप में इतना कैश दे दिया कि वे उसे संभाल तक नहीं पा रहे थे।

Image

कंपनी के कर्मचारियों को कैश देते वहां के अधिकारी (X/@XueJia24682)

कई कंपनियां अपने कर्मचारियों का इतना ख्याल रखती हैं कि कर्मचारी वहां खुशी-खुशी काम करते हैं। हाल में एक ऐसी ही कंपनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां आजकल दुनिया भर की कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। वहीं, यह कंपनी ठीक इसके उलट काम कर रही है। दरअसल, इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए साल के अंत में ऐसा बोनस दे डाला कि यहां काम करने वाले लोग मालामाल हो गए। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कर्मचारियों को लाइन में खड़ा कर कंपनी ने हाथ में दिया बोनस

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंपनी के कई कर्मचारी एक साथ लाइन में खड़े हैं और अपनी बाहों में नोटों की गड्डियां भर-भरकर समेटे हुए हैं। हर किसी के पास इतना ज्यादा पैसा है कि वह ठीक से उन्हें संभाल भी नहीं पा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारियों के पास इतने नोटों की गड्डियां हैं कि वे बार-बार नीचे गिर जा रहे हैं। कर्मचारी उन्हें संभाल तक नहीं पा रहे। कंपनी के अधिकारी उठाकर उन्हें वापस उनकी झोली में रखते दिख रहे हैं।

चीन की एक क्रेन बनाने वाली कंपनी का बताया जा रहा यह वीडियो

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @XueJia24682 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 4200 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो चीन के हेनान प्रांत की एक क्रेन बनाने वाली कंपनी का है। कंपनी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सेल्स मैनेजरों को करीब 5 मिलियन युआन तक का बोनस दिया है। इतना ही नहीं, यह बोनस ऑनलाइन ट्रांसफर के बजाय सीधे नकद में दिया गया, जिससे यह नजारा और भी खास बन गया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत बिल्कुल भी नहीं करता। ये जानकारी सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो पर तमाम लोगों के रिक्शन भी आए हुए हैं। जहां हर कोई इस कंपनी को अपनी ड्रीम कंपनी बता रहा है। लोग वीडियो पर कमेंट कर कंपनी की इस दरियादिली की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “इतना पैसा देखकर तो सपना सा लग रहा है।” वहीं दूसरे ने कहा, “सीधे बैंक में ट्रांसफर क्यों नहीं किया गया?” कई लोगों ने इसे कंपनी की पब्लिसिटी का तरीका भी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सब महज एक दिखावा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article