कई दफा हादसे ऐसे होते हैं, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। हाल में एक ऐसे ही हादसे का वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक बाइक सवार अपनी बाइक समेत पहाड़ी से नीचे खाईं में गिर गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार टेढ़े-मेढ़े रास्तों पहाड़ी रास्तों से कहीं जा रहे होते हैं। तभी पीछे चल रही महिला राइडर की बाइक कंट्रोल से बाहर हो जाती है और वह अपनी बाइक लिए सीधे पहाड़ी से नीचे खाईं में गिर जाती है।
पहाड़ी रास्ते से गुजर रही महिला हुई हादसे का शिकार (Instagram/@meemlogy)
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
यह हादसा ठीक उसके पीछे चल रहे एक कार सवार के मोबाइल में कैद हो जाता है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया गया है कि यह घटना चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित झेनयुआन काउंटी के पहाड़ी इलाके में घटी। जब एक महिला ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर बाइक चला रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरी खाई में जा गिरी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला जिस रास्ते से गुजर रही थी, वहां सड़क कच्ची और बेहद ही संकरी थी। जिसके चारों ओर ऊंचे-नीचे पहाड़ और गहरी ढलानें थीं। ऐसे में वहां गाड़ी चलाना काफी चैलेंजिंग था।
खौफनाक हादसे के बाद महिला को एक खरोंच तक नहीं आई
जब महिला बाइक राइडर पहाड़ी से नीचे गिरी तो वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। लोगों ने सोचा कि उसे बहुत गंभीर चोट लगी होगी मगर गनीमत रही कि वह सुरक्षित बच निकली। हादसे के बाद जब वह खुद उठ खड़ी हुई तो लोगों ने उसे देखकर राहत की सांस ली। सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि इतने जबरदस्त हादसे का शिकार होने के बाद भी महिला के शरीर पर एक खरोंच तक नहीं आई थी। ऐसे हादसों में लोगों की हड्डियां टूटना, गंभीर रूप से चोटिल होना आम बात है लेकिन इस महिला की किस्मत देखिए। वह गिरने के बाद भी वहां से बच निकली। इस हादसे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चारों ओर छाया हुआ है। हमने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @meemlogy से लिया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
