VIDEO: चीटिंग करता है चीटिंग! हो रही थी रोबोट्स की रेस, जीतने वाले ने शातिर पैंतरों से प्रतियोगिता कर ली अपने नाम

ह्यूमनॉइड रोबोट्स की रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रैक पर रोबोट्स तेज दौड़ते समय आपस में ही भिड़ गए।

चीन की राजधानी बीजिंग में हाल ही में एक ऐसा मुकाबला हुआ, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां वर्ल्ड ह्यूमेनॉइड रोबोट गेम्स (World Humanoid Robot Games) का आयोजन किया गया, जिसमें इंसानों जैसे दिखने और चलने वाले रोबोटों ने कई तरह के खेलों में हिस्सा लिया लेकिन इस आयोजन की एक रेस का वीडियो (Video) एक अजीब हादसे के कारण वायरल हो गया।

china humanoid robot race viral video

रोबोट्स की रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (Instagram/@deshsutra)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रोबोट रेस का अजीब नजारा

दरअसल, एक स्प्रिंट रेस में चार ह्यूमनॉइड रोबोट ट्रैक पर दौड़ने के लिए तैयार थे। जैसे ही रेस शुरू हुई, सभी रोबोट तेजी से दौड़ने लगे। शुरुआत में सब कुछ सही दिख रहा था, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद स्थिति बदल गई। तेज रफ्तार में दौड़ रहा एक रोबोट अचानक अपना संतुलन खोकर ट्रैक पर ही गिर पड़ा। इसके बाद रेस में एक रोबोट सबसे आगे चल रहा था लेकिन जैसे ही उसे लगा कि कोई दूसरा रोबोट उसे पीछे करने वाला है तो वह पास में दौड़ रहे उस दूसरे रोबोट को जानबूझ कर मुक्का दे मारता है। जिस वजह से वह दूसरा रोबोट भी लड़खड़ा कर नीचे गिर पड़ता है।

End of Feed