Child Singing Bhajan in Train: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चे को भजन गाते हुए दिखाया जा रहा है, जो ट्रेन में बैठकर काफी प्रसन्नता के साथ प्रभु के गान गाए जा रहे हैं। इस दौरान ट्रेन में काफी लोग भी मौजूद हैं, जो उसके भजन में उसका साथ दे रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
बच्चे ने ट्रेन में गाया मन मोह लेने वाला भजन (Pic Credit: Facebook '@narendramodi')
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप बच्चे के इस भक्ति-भाव को देख भाव-विभोर हो जाएंगे। वैसे वीडियो की बात की जाए तो ये चंद घंटों पहले ही शेयर की गई है, जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर की है। अब ऐसे में जब कोई वीडियो प्रधानमंत्री के अकाउंट से शेयर किया गया हो तो वीडियो के जबरदस्त होने की आशंका ही खत्म हो जाती है। ऐसे में ये वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
ट्रेन में बच्चे ने गाया भजन
सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो (Social Media Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि यह तस्वीर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार कर रही है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत ही शानदार गायकी है। इस वीडियो को काफी लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस वीडियो को पीएम मोदी के पर्सनल फेसबुक अकाउंट '@narendramodi' से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
