वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कहीं बुझ तो नहीं गई है आपके दिमाग की बत्ती? अगर नहीं.. तो ढूंढकर दिखाइए Blub शब्द

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 15, 2023, 04:32 PM IST

Optical Illusion in Hindi: कई लोग ऐसे हैं, जो पहली ही नजर में Blub शब्द ढूंढ ले रहे हैं। अगर आप मानते हैं कि अभी तक आपके दिमाग की बत्ती जल रही है तो आपको 16 सेकंड के भीतर इस चैलेंज को पूरा करना है। आप इस चैलेंज में अपने दोस्तों को रिश्तेदारों को भी शामिल कर सकते हैं।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (फोटो साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग को भ्रम में डालने वाली तस्वीर आई सामने
  • क्या अभी भी जल रही है आपके दिमाग की बत्ती
  • तस्वीर में दिए चैलेंज को पूरा करके परखिए

Optical Illusion Picture: ऑप्टिकल इल्यूजन के नए चैलेंज में आज हम आपके लिए एक बहुत ही दिलचस्प तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको कई शब्द लिखे नजर आ रहे होंगे। तस्वीर में Bulb शब्द का भंडार है। हालांकि, इन्हीं शब्दों के बीच कहीं न कहीं Blub शब्द भी भी छिपा हुआ है। आपके लिए यही चैलेंज है। आपको 16 सेकंड के भीतर तस्वीर में से Blub शब्द ढूंंढकर निकालना है। अगर आप परखना चाहते हैं कि कहीं आपके दिमाग की बत्ती बुझ तो नहीं गई है तो आप इस चैलेंज में हिस्सा ले सकते हैं।

कहींं गुल तो नहीं हो गई आपके दिमाग की बत्ती!

बता दें कि बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिनके दिमाग की बत्ती सच में गुल हो गई है और वह बार-बार तस्वीर को देख रहे हैं। इसके बाद भी तस्वीर में दिए गए चैलेंज को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो पहली ही नजर में Blub शब्द ढूंढ ले रहे हैं। अगर आप समझते हैं कि आपकी नजर बहुत तेज है तो जल्दी से जल्दी इस चैलेंज को पूरा कर दिखाइए। अगर आप दिए गए 16 सेकंड के भीतर Blub शब्द ढूंढ निकालते हैं तो आप जीनियस की श्रेणी में भी आ जाएंगे।

तो चलिए जल्दी से जल्दी पूरा कीजिए चैलेंज

गौरतलब है कि अब तक सिर्फ 2 परसेंट लोग ही दिए गए चैलेंज को पूरा कर पाए हैं। 98 परसेंट लोगों को अभी तक तस्वीर में Blub नहीं मिल पाया है। जबकि, Blub सामने ही लिखा हुआ है। दरअसल, Bulb और Blub दोनों लगभग एक ही तरह के शब्द हैं, बस उनमें एक ही लेटर का हेर-फेर है। जिस कारण लोग लगातार कंफ्यूज हो रहे हैं। अगर आप एकाग्रचित इंसान हैं तो यकीनन इस चैलेंज को पूरा करने में आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अब तक तो आप यकीनन इस तस्वीर के चैलेंज को पूरा कर चुके हैं। अगर अब भी आपको दी गई तस्वीर में Blub शब्द नजर नहीं आया है तो आपको मान लेना चाहिए कि आपके दिमाग की बत्ती बुझ गई है। अगर आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के दिमाग का परीक्षण लेना चाहते हैं तो उन्हें भी यह तस्वीर भेज सकते हैं। फिलहाल, हमने आपके लिए एक और तस्वीर नीचे डाली है। आप इस तस्वीर में लाल घेरे में Blub शब्द बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं।

optical illusion result

ऑप्टिकल इल्यूजन रिजल्ट (फोटो साभार- ट्विटर)

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article