Desi Jugaad: बच्चे ने देसी जुगाड़ लगाकर बना दिया 'सुपर मारियो रन', वीडियो देख इंजीनियर भी चकरा जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 29, 2024, 05:40 PM IST

ट्विटर पर एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी बच्चे के दिमाग की दाद देंगे। वीडियो में बच्चे ने दफ्ती पर 'सुपर मारियो रन' गेम बना डाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने दफ्ती पर बना डाला गेम
  • देसी जुगाड़ का दिखा अनोखा खेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Super Mario Run Game: कहते हैं ये दुनिया जितनी विज्ञान से चलती हैं, उतनी ही जुगाड़ से भी चलती हैं। इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में एक बच्चे ने दफ्ती पर कम्प्यूटर वाला गेम बना डाला, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे और उस बच्चे के दिमाग की हर लोग तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को काफी शेयर और लाइक भी किया जा रहा है।

Super Mario Run Game

देसी जुगाड़ से लड़के ने बनाया 'सुपर मारियो रन' गेम (फोटो साभार - ट्विटर)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Sky Trampoline Viral Video) में बच्चे ने दफ्ती पर 'सुपर मारियो रन' गेम बना डाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे दफ्ती से बनाकर उसे अच्छे से खेल भी रहा है, बिल्कुल वैसे ही जैसे कम्प्यूटर में खेला जाता है। लोगों का कहना है कि इस दुनिया में जुगाड़ वालों की कोई कमी नहीं है। इनका जुगाड़ देखकर वैज्ञानिक भी हिल जाएंगे।

End of Feed