वायरल न्यूज़

Viral Video: मोबाइल चुराकर उड़ गया पक्षी, इधर देखती रह गई लड़की

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 30, 2024, 09:39 AM IST

Viral Video: देखकर हैरान हो जाएंगे कि पक्षी चुपके से महिला के करीब पहुंचा और उसका मोबाइल चुराकर ले गया। इधर महिला सिर्फ चिल्लाती रह गई।

Image

मोबाइल चुराकर उड़ गया पक्षी। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोर निकला पक्षी
  • चुराकर उड़ गया मोबाइल
  • इधर चिल्लाती रह गई महिला

Viral Video: चोर और चोरी की घटना से जुड़े सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया में हैं। कुछ वीडियो में जानवरों को भी चोरी करते हुए देखा गया है। मगर पूछा जाए कि क्या कोई पक्षी चोर हो सकता है। इसका जवाब कोई भी तुरंत ना में ही देगा। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि ऐसा सचमुच हुआ है।एक पक्षी चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। इसमें वो मोबाइल चुराकर आसमान में उड़ गया। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

चोर निकला पक्षी

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लड़की अपनी दोस्तों के साथ खुले आसमान के नीचे बैठी थी। उसने अपना मोबाइन फोन भी एक जगह रख दिया। अब किसी अन्य लड़की ने अपना कैमरा ऑन किया और रिकॉर्डिंग करने लगी। इसी बीच एक पक्षी उनके करीब आकर बैठ गया। पक्षी को देखकर सभी बहुत खुश होती हैं। मगर ये खुशी अगले सेकंड ही दुख में बदल गई। दरअसल लड़कियां जिस पक्षी को देखकर खुश हो रही थीं असल वो एक चोर निकला। पक्षी लड़की का मोबाइल चुराकर उड़ गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि पक्षी जैसे ही लड़की का मोबाइल लेकर उड़ा तो सबके होश उड़ गए। लड़की खुद बुरी तरह चिल्लाती है।सफ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article