वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: बच्चे ने देसी जुगाड़ लगाकर बना दिया 'सुपर मारियो रन', वीडियो देख इंजीनियर भी चकरा जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 29, 2024, 05:40 PM IST

ट्विटर पर एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी बच्चे के दिमाग की दाद देंगे। वीडियो में बच्चे ने दफ्ती पर 'सुपर मारियो रन' गेम बना डाला है।

Image

देसी जुगाड़ से लड़के ने बनाया 'सुपर मारियो रन' गेम (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने दफ्ती पर बना डाला गेम
  • देसी जुगाड़ का दिखा अनोखा खेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Super Mario Run Game: कहते हैं ये दुनिया जितनी विज्ञान से चलती हैं, उतनी ही जुगाड़ से भी चलती हैं। इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में एक बच्चे ने दफ्ती पर कम्प्यूटर वाला गेम बना डाला, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे और उस बच्चे के दिमाग की हर लोग तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को काफी शेयर और लाइक भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Sky Trampoline Viral Video) में बच्चे ने दफ्ती पर 'सुपर मारियो रन' गेम बना डाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे दफ्ती से बनाकर उसे अच्छे से खेल भी रहा है, बिल्कुल वैसे ही जैसे कम्प्यूटर में खेला जाता है। लोगों का कहना है कि इस दुनिया में जुगाड़ वालों की कोई कमी नहीं है। इनका जुगाड़ देखकर वैज्ञानिक भी हिल जाएंगे।

देसी जुगाड़ से लड़के ने बनाया 'सुपर मारियो रन' गेम

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बच्चे के दिमाग को 100 तोपों की सलामी देनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बच्चे का आईक्यू लेवल तो आइंस्टीन की तरह है। इस वीडियो को अब तक 33 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@Xudong1966' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article