Child's Dance Video: सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो आप सभी ही करते होंगे। ऐसे में आपके फोन में फेसबुक और इंस्टाग्राम का होना आम बात है। ऐसे में रील्स भी देखते ही होंगे और डांस वीडियो तो देखा ही होगा। ऐसे में एक डांस वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जो कुछ महीनों पुराना है। लेकिन कल मैच के बाद से ही इस वीडियो ने इंटरनेट पर काफी धूम मचाई है।
कोहली के सेंचुरी के बाद बच्चे का डांस वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक छोटा बच्चा डांस करता दिखाई दे रहा है, जिस पर लोगों के कमेंट आ रहे हैं कि कोहली के सेंचुरी मारने के बाद भारतीय लोगों की फीलिंग्स भी कुछ ऐसी ही होगी। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी गर्दा उड़ा रहा है और लोग भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में बच्चे ने ढोल की थाप पर काफी मजेदार डांस किया है।
कोहली के सेंचुरी के बाद बच्चे का डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कोहली के फैंस का आज यही हाल होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि सेमी फाइनल जीतने की खुशी है भाई। इस वीडियो पर अब तक 2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'sindu_dada' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
