Viral Video: सोशल मीडिया में पंजाब के लुधियाना का एक वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक महिला गंदे नाले वाले रेलवे पुल को पैदल चलकर पार कर रही थी कि तभी सामने से ट्रेन आ गई। मगर फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हैरान हो जाएंगे। दरअसल महिला ने डरने की बजाय अपना तगड़ा दिमाग चलाया और जान बचा ली। वीडियो देखकर मालूम होता है कि महिला ने जैसे ही ट्रेन आती देखी तुरंत ऐसी जगह पहुंच गई जहां जान बच सके।
महिला ने चलाया तगड़ा दिमाग
दरअसल महिला ट्रैक से बाहर निकल रहे एक पाइप के ऊपर बैठ गई। उसने दूसरे हाथ से मजबूती से पाइप पकड़ लिया। इधर दूसरी तरफ लोको पायरल को भी अंदाजा हो गया कि ट्रैक पर महिला फंसी है। लोको पायलट ने भी ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी कर दी। फ्रेम में हालांकि ये नजारा काफी डरावना भी लगता है।यहां देखिए वीडियो
हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि जब ट्रेन पुलिस से गुजर गई, तब महिला दोबारा उठ खड़ी हुई और सुरक्षित पुल को पार कर गई।
