वायरल न्यूज़

सचमुच इस देश में फट गई धरती, वीडियो में कैद हुआ डरा देने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 16, 2023, 02:14 PM IST

Viral Video: वायरल वीडियो आइसलैंड का बताया गया है, जहां धरती फट गई है। इमारतें टूट गई हैं और सड़कें दो हिस्सों में बंट गईं।

Image

इस देश में सचमुच फट गई धरती। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • आइसलैंड में फट गई धरती
  • इमारतों के हुए दो हिस्से
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कभी कुछ पता नहीं चलता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी नहीं रुकती है। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो आइसलैंड का बताया गया है, जहां धरती फट गई। देश कई हिस्सों में ऐसा हुआ है। वीडियो में डरा देने वाला नजारा किसी फिल्मी सीन की तरह नजर आता है। वायरल हो रहे चालीस सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि हर जगह धरती फटी नजर आती है। इसमें सड़कें दो हिस्सों में बंटी नजर आती हैं। इमारतें कई हिस्सों में टूट गई हैं।

आइसलैंड में फटी धरती

वीडियो में आगे देखेंगे कि धरती फटने के बाद उसके भीतर भांप जैसा कुछ निकलता है। तेज हवाएं चल रही हैं। फ्रेम में सबकुछ किसी फिल्मी सीन की तरह नजर आता है। मगर आइसलैंड में ऐसा सचमुच हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक धरती के फटने की असल वजह है देश में भूकंप जोरदार झटके। जहां 14 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 800 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए।

वायरल हुआ वीडियो

दूसरी तरफ हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपने घर छोड़ने को कहा है। खुद देश की प्रधानमंत्री कैटरीन जकोब्स्दोतिर ने कहा कि लोगों से बहुत कम समय में अपने घर छोड़ने के लिए कहना बड़ा कठिन फैसला था। मालूम हो कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @leslibless नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article