चाय तो खूब पी, अब Chai Wali Ice Cream भी खा लीजिए, वीडियो देख ललच जाएंगे

सोशल मीडिया पर अब चाय वाली आइसक्रीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट में आई चाय वाली आइसक्रीम
  • चाय वाली आइसक्रीम का वीडियो वायरल

Chai Wali Ice Cream: चाय एक ऐसी चीज है, जिसे पीने के लिए ना दिन देखा जाता है और ना ही रात। इसके लिए को बस मन होना चाहिए और फिर क्या, चाय चाहिए। काफी बार तो लोग 10 रुपए की चाय पीने के लिए 100 रुपये की पेट्रोल बर्बाद कर देते हैं और पहुंच जाते हैं 10-10 किमी दूर अपने फेवरेट चाय वाली दुकान पर। अब थोड़ी आइसक्रीम की भी थोड़ी बात कर लेते हैं। गर्मी का सीजन आ गया है तो आइसक्रीम भी खाने का मन कर रहा होगा। लेकिन कभी सोचा अगर इन दोनों का कॉम्बो एकसाथ मिल जाए तो।

Chai Wali Ice Cream

मार्केट में आई चाय वाली आइसक्रीम (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

End of Feed