गजबः यहां लोग करते हैं बिल्ली की पूजा, सच्चाई जान हैरान रह जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 17, 2023, 06:05 PM IST

भारत में बिल्लियों को लेकर काफी अपशगुन कहा जाता है। ऐसे में कर्नाटक के मांड्या शहर से 35 किलोमीटर दूर बेक्कालेले गांव में बिल्लियों की पूजा की जाती है। यह परम्परा करीब 1000 साल पुरानी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेक्कालेले में की जाती है बिल्लियों की पूजा
  • 1000 साल पुरानी है परम्परा
  • यहां बिल्लियों को समर्पित एक मंदिर भी

Where is Cat Worshipped: बिल्ली एक ऐसा जानवर है, जिसका नाम सुनते ही कई लोग अपशगुन मानने लगते हैं। अगर सामने से बिल्ली गुजर जाए तो न जाने कैसे-कैसे बातें बनाने लगते हैं। बिल्ली को लेकर अंधविश्वास सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी देखा जाता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि बिल्ली भी तो भगवान की ही बनाई हुई चीज है तो ये अंधविश्वास कैसे फैला सकती है। इसके विपरीत भारत में एक ऐसी जगह है, जहां बिल्ली को भगवान की तरह पूजा जाता है।

cat worshipped in Bekkalele village

कर्नाटक के बेक्कालेले गांव में की जाती है बिल्लियों की पूजा (Image Credit: iStock)

जी हां, कर्नाटक के मांड्या शहर से 35 किलोमीटर दूर बेक्कालेले गांव में बिल्लियों की पूजा की जाती है। शायद आपको इस बात पर भरोसा ना हो रहा हो। लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। जी हां, इस गांव में बिल्लियों की पूजा की जाती है और यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि 1000 साल पुरानी एक परंपरा है, जिसे गांव वाले पूरे शिद्दत के साथ निभाते हैं। इतना ही नहीं, गांव में कोई भी बिल्लियों के साथ बुरा बर्ताव नहीं करता और अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है, तो उसे गांव से बाहर निकाल दिया जाता है। इतना ही नहीं, इस गांव में बिल्ली को समर्पित एक मंदिर भी है, जिसका नाम मंगम्मा देवी मंदिर है।

End of Feed