वायरल न्यूज़

Video: माथे पर थूक लगा नोट चिपकाने से भड़का दूल्हा, दुल्हन के घरवालों पर चलाने लगा लात-जूते और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 17, 2023, 03:32 PM IST

Angry Groom Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन का एक रिश्तेदार दूल्हे के माथे पर नोट चिपकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करता है। यह देखकर दूल्हे को बहुत ही ज्यादा गुस्सा आ जाता है। इसके बाद वह रिश्तेदार पर लात-घूंसा चलाने लगता है।

Image

दूल्हे का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अफ्रीकन शादी का वीडियो आया सामने
  • दुल्हन के रिश्तेदार ने किया ऐसा मजाक
  • गुस्साए दूल्हे ने लात-जूते से किया हमला

Angry Groom Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप एक तरफ हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दूसरी तरफ आपको हैरानी भी होगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दुल्हन के घर वाले बहुत ही अनोखे अंदाज में दूल्हे का स्वागत करते हैं। वह उसके माथे पर नोट चिपकाते नजर आते हैं। इससे दूल्हा ऐसा खफा होता है कि वह दुल्हन के घरवालों पर लात-जूते से हमला कर देता है। इसकी सच्चाई सामने आने के बाद आपको भी हैरानी होगी।

दूल्हे का हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो अफ्रीकी शादी का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ एंट्री ले रहा होता है। वह जैसे ही दुल्हन के घरवालों के नजदीक पहुंचता है, वैसे ही दुल्हन के घर का एक बुजुर्ग सदस्य आगे बढ़कर दूल्हे के माथे पर नोट चिपकाने लगता है।हालांकि, दूल्हे के माथे पर नोट चिपकाने के लिए वह थूक का इस्तेमाल करता है। यह देखकर दूल्हे को काफी गुस्सा आ जाता है। इसके बाद वह अपने माथे से नोट निकालकर नीचे फेंक देता है। देखें वीडियो-

जैसे ही दूल्हा नोट निकालकर फेंकता है, वैसे ही दुल्हन के रिश्तेदार नीचे झुककर नोट उठाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद दूल्हे को लगता है कि शायद फिर से उसके माथे पर वही नोट चिपकाया जाएगा। इसके बाद दूल्हा लात-घूंसे चलाने लगता है। वह दुल्हन के सामने ही उसके परिवार के सदस्य पर लात घूंसे चलाना शुरू कर देता है। शादी के बीच अचानक ऐसा नजारा देख बाकी के लोग शॉक्ड रह जाते हैं। लोग दूल्हे का ऐसा जेस्चर बिल्कुल भी उम्मीद नहीं कर रहे थे। आप देख सकते हैं कि दुल्हन गुस्साए दूल्हे को रोकने की कोशिश भी कर रही थी, लेकिन दूल्हा लगातार मार-पिटाई करता रहा। वीडियो को somalisnaps नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, 'अफ्रीकन वेडिंग! दूल्हे को अचानक क्या हो गया?'

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article