वायरल न्यूज़

Papa Ki Pari Video: टशन के चक्कर में 'पापा की परी' ने कटवाई 'नाक', देखें झन्नाटेदार नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2023, 05:50 PM IST

Papa Ki Pari Video: सोशल मीडिया पर पापा की परी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग ना केवल ठहाके लगा रहे हैं। बल्कि, जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

लड़कियों के साथ तो खेल हो गया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पापा की परी का मजेदार वीडियो
  • बाइक से इस तरह गिरी लड़की देखते रह गए लोग
  • वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं यूजर्स

Papa Ki Pari Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे-ऐसे नजारे आपको देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ मामलों पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक 'पापा की परी' ने ऐसा कांड किया, जिसका वीडियो (Papa Ki Pari Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो (Funny Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पापा की परियां छाई रहती हैं। पापा की परियों का एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनपर लोग जमकर मजे लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी पापा की परी के साथ जो हुआ, उसने महफिल लूट ली। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की अनोखे अंदाज में बाइक चलाते हुए जा रही है। लड़की के आगे कई लोग बाइक चला रहे होते हैं। अचानक लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है। लड़की किसी तरह बाइक को संभालने की कोशिश करती है। लेकिन, लाख कोशिश के बावजूद वो बाइक को नहीं संभाल पाती है और बीच सड़क बुरी तरह गिर पड़ती है। बाइक पर एक और लड़की बैठी होती है, वो भी काफी बुरी तरह नीचे गिर पड़ती है। यह अजीबोगरीब मामला कैमरे में कैद हो गया।

'पापा की परी' का मजेदार वीडियो

अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'gujju_b0y' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस झन्नाटेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि पापा की परी के साथ खेल गया है। किसी का कहना है कि लड़कियों ने नाक कटवा दिए। कुछ का कहना है कि अब दोबार कभी बाइक नहीं चलाएंगी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article