वायरल न्यूज़

Animal Video: सोने में परेशान कर रहा था तोता, फिर बिल्ली ने वही लेटाकर रख दिए कई चमाट

ट्विटर पर बिल्ली और तोते का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सोती हुई बिल्ली तोता परेशान करने की सोचता है। तभी बिल्ली तोते के साथ कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

Image

सोती हुई बिल्ली को परेशान करता तोता (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • आराम से सो रही थी बिल्ली
  • सोती हुई बिल्ली को परेशान कर रहा था तोता
  • बिल्ली ने तोते को मारे कई चमाट

Cat Parrot Funny Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी बार ऐसा होता है, जब कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर दिल खुश हो जाए। इस वीडियो को देखने के बाद आपको कुछ ऐसा ही फील आने वाला है, जिसके बाद सीधा हंसी ही आएगी। यह वीडियो (Viral Video) एक बिल्ली और एक तोते का है, जो बेहद प्यारा है। यूजर्स का कहना है कि सिर्फ इंसान ही मस्ती नहीं करते हैं, जानवर भी आपस में खूब लड़ते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक तोता और एक बिल्ली नजर आएगी। इसमें बिल्ली आराम से सो रही होती है, तभी तोता उसे जाकर परेशान करने लगता है, जिससे गुस्से में आकर बिल्ली तोते को कई चमाट लगा देती है। ये नजारा इतना मजेदार है कि इसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर काफी मौज ले रहे हैं।

सोती हुई बिल्ली को परेशान करता तोता

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब तोता दोबारा बिल्ली को परेशान नहीं करेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हंसते-हंसते पेट में दर्द होने लगा। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' से पोस्ट किया है, जिसे अब तक 87 लाख लोगों ने देख लिया है और 1.16 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article