Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से उछलने लगते हैं। जबकि, कुछ नजारे को देखकर बड़े-बड़े तीस मार खां की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Trending Video) शामिल होते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स ज्यादातर वीडियो (Animal Video) को पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में जानवरों का एक वीडियो (Today Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप उछल-उछल कर ठहाके लगाएंगे।
बिल्ली का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Shocking Video: पूरा का पूरा नीलगाय जिंदा निगल गया था अजगर, गांव वालों ने जो किया देखकर खुली रह जाएंगी आंखें
आज तक आपने जानवरों के कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग भन्ना जाता है। जबकि, कुछ वीडियो आंखों में आंसू ला देते हैं। लेकिन, इस वीडियो में आपको एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। यह वीडियो एक मुर्गी और बिल्ली की है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मुर्गी आराम से खड़ी है। अचानक एक बिल्ली उसके पास पहुंच जाती है और दो पैरों पर खड़ी होकर मस्त अंदाज में ठुमके लगाने लगती है। बिल्ली का स्वैग देखखर बेचारी मुर्गी भी दंग रह जाती है। देखें क्यूट वीडियो...
बिल्ली का स्वैग
वीडियो देखकर आप भी झूम रहे हैं और ठहाके लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'abhishek.soni51one01' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है बिल्ली ने माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि बिल्ली ने तो मुर्गी की फिरकी ले ली। आपको बिल्ली का अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
